मोदी और योगी पर कांग्रेस प्रत्याशी के बयान से मचा घमासान, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
मोदी और योगी पर कांग्रेस प्रत्याशी के बयान से मचा घमासान, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी चरम पर है।वाराणसी से कांग्रेस नेता अजय राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ।वीडियो में वह पीएम मोदी और सीएम योगी को 7 मार्च के बाद नमक के साथ जमीन में गाड़ने की बात कहते हुए दिखाई दिए।इस बयान के बाद घमासान मचा हुआ है।
पिंडरा से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अजय राय की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं।दरअसल अजय राय का एक 6 दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उन्होंने राजेतारा गांव की बस्ती में एक कार्यक्रम में पीएम व सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।अजय राय के सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एसडीएम पिंडरा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है। वायरल वीडियो 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो में अजय राय द्वारा बोले जा रहे आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध दर्ज कराया है।एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए 4 सदस्य टीम गठित की है और टीम 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
पीएम मोदी और सीएम योगी को खनकर जमीन में गाड़ देने वाले इस अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों को लेकर भाजपा विधायक अवधेश सिंह के मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, अजय उदल, दीपक कुमार सिंह, कौशल मिश्र समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है।जिसमे बताया है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने राजेतारा गांव की बस्ती में एक कार्यक्रम में पीएम व सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
इस बारे में उप जिलाधिकारी पिंडरा राजीव राय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है,जो 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।टीम की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।जांच टीम में तहसीलदार पिंडरा,वाणिज्य कर अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता, अवर अभियन्ता सुजीत कुमार पटेल, पशुधन प्रसार अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता को शामिल किया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

