यूक्रेन में फंसे मेडिकल स्टूडेंट अनुराग,परिजन चिंतित, स्वदेश वापसी की लगाई गुहार
यूक्रेन में फंसे मेडिकल स्टूडेंट अनुराग,परिजन चिंतित, स्वदेश वापसी की लगाई गुहार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित बेंदोरा छतरपुर गांव के अनुराग प्रिंस तिर्की यूक्रेन में फंस गये है। अनुराग अपने कुछ साथियों के साथ एक बंकर में छिपे है और उनका मोबाइल भी नहीं लग रहा है।परिवार के लोगों से शुरुआती बातचीत में अनुराग ने बताया था कि वो बंकर में छिपकर रह रहे है,लेकिन बहुत जल्द स्वदेश लौटेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी विजय तिर्की का बेटा अनुराग प्रिंस तिर्की मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया हुआ है,लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध में फंस गया है।परिवार के लोग अनुराग की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
परिजनों ने केंद्र व झारखंड सरकार से अपने बेटे अनुराग को वापस भारत लाने की मांग की है।परिवार के लोगों की अनुराग से बात नहीं हो पा रही है। परिवार के लोगों ने कहा कि वे भी अनुराग से संपर्क करने में लगे हुए हैं। अनुराग की फुआ स्वाति तिर्की गुमला में रहती हैं।उन्होंने बताया कि उनका भतीजा अनुराग मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया है, लेकिन युद्ध के कारण फंस गया है।परिवार के लोग चिंतित हैं।सरकार से अपील है कि बेटे अनुराग को वापस ला दें।अनुराग यूक्रेन के सोमी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

