पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।वैसे तो दान करना मानवता के लिए प्रथम फर्ज बनता है,चाहे वो अनाज दान हो या रक्तदान।किसी न किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अवश्य दान करना चाहिए।ठीक इसी तरह से अगर देखा जाए तो यूथ चैरिटी के युवा सदस्यों के तरफ से कई असहाय व्यक्तियों को अनाज दान,आर्थिक दान और रक्तदान करते हुए नजर आ रहे हैं।





सदर प्रखंड के न्यू आंजना गांव के निवासी मोतालिम शेख पिता मोजामेल शेख अपेंडिक्स बीमारी से ग्रसित है,जो सोनाजोड़ी अस्पताल में इलाजरत है और उसे अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है।मोतालिम एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।मोतालिम के घर में भोजन के लिए अनाज की भारी कमी है, जिसे देखते हुए यूथ चैरिटी के सदस्यों ने उनके घर वालों को कुछ आर्थिक मदद और अनाज दान किया ताकि दो वक्त का रोटी खा सके।





यूथ चैरिटी के अध्यक्ष ने बताया कि जो भी असहाय व्यक्ति हमारे चैरिटी के सदस्यों से संपर्क करते हैं उन्हें यथाशीघ्र एवं हर संभव मदद पहुंचाने के लिए चैरिटी के सदस्य तत्पर रहते हैं।इस कार्य में चैरिटी के अध्यक्ष शोएब अख्तर,सचिव आसफारूल हक,संस्था के परिचालक अकमुद्दीन शेख,सदस्य समसुल हक,जवाहर शेख,अरुण रविदास सहित कई सदस्य उपस्थित थे।