लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के नए यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज सोमवार राजधानी लखनऊ में अपना कार्यभार संभालेंगे।भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत की तैयारी की हैं। राजधानी लखनऊ भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के लिए होर्डिंग बैनर और पोस्टर से सजी हुई है।
नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत और पदभार ग्रहण कार्यक्रम को राजधानी लखनऊ में अभूतपूर्व बनाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दोपहर 12.30 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।इसके बाद रास्ते में भूपेंद्र सिंह चौधरी का जगह-जगह जोरदार स्वागत होगा।भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भूपेंद्र सिंह चौधरी को नए अध्यक्ष की बागडोर सौंपेंगे।भाजपा कार्यालय में अयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
आपको बताते चलें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी राममंदिर आंदोलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।स्थानीय कार्यकर्ता से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समाज से हैं और मुरादाबाद से हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बेल्ट और रुहलेखंड के इलाके तक असर हैं।।इसीलिए भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी को सूबे का चौधरी बनाकर ऐसा बड़ा दांव चला है। भाजपा के इस दांव से विरोधी दलों को अपना कदम जमाने का किसी तरह कोई जमीन खाली न मिले।
नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के राजधानी लखनऊ आगमन पर आज सोमवार ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।चारबाग रेलवे स्टेशन से अटल चौक हजरतगंज तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।मेडिकल और इमरजेंसी में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155, 6389304141 ,6389 304242 पर सहायता मांगी जा सकती है।





