लखनऊ।राजधानी लखनऊ और उन्नाव में भारी बारिश से शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ।लखनऊ में बारिश की से दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवार गिरने से हुई मौत की घटना पर संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।





सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4 -4 लाख रुपए की राहत राशि देने का भी निर्देश दिया है।घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिया।





घटना राजधानी लखनऊ के दिलकुशा इलाके की है,जहां भारी बारिश से दीवार गिर गई।इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।





उन्नाव में मकान की छत गिरने से 3 की मौत





उन्नाव में भारी बारिश ने तबाही मचाई है।गुरुवार देर रात घर की छत गिरने से दो नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।घायल की पहचान तीन बच्चों की मां के रूप में हुई है।जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी उम्र 20 साल, 4 और 6 साल हैं।





हेल्पलाइन नंबर भी जारी





आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से आफत आ गई है।बारिश से दिक्कत के मद्देनजर लोगों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।टोल फ्री नंबर 1533 एमरजेंसी सहायता के लिए उपलब्ध है, जबकि 9151055671/9151055672/9151055673 इन नंबरों के माध्यम से फोन करके तत्काल मदद ली जा सकती है।





लखनऊ मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने समस्त जनपद वासियों से की अपील है और कहा है कि लखनऊ शहर में भारी वर्षा के कारण कहीं भी कोई दुर्घटना की संभावना हो या घटी हो तो इन नंबरों पर फ़ोन करें।