रांची।पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से राजधानी रांची के तीन डैम का जलस्तर बढ़ गया है।रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा है।जिससे पेयजल विभाग ने भी राहत की सांस ली है।जुलाई महीने में बारिश न होने से राज्य में सूखे का खतरा मंडरा रहा था।अब तीन दिनों की बारिश से लोगों को राहत मिली है।लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर डैम, तालाब और नदियों में देखने को मिल रहा है।
तीनों डैम के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी
22 जुलाई के बाद गुरुवार को रूक्का के जलस्तर में छह, हटिया डैम में एक इंच और गोंदा डैम में एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।हटिया डैम का वाटर लेबल अच्छी हालत में था,जुलाई में भी डैम का वाटर लेबल 30 फीट तक था,लेकिन पानी का भंडारण होने से डैम का वाटर लेबल क्षमता 38 फीट है।अगर बारिश न होती तो आने वाले दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता।
हटिया डैम के फाटक का मरम्मति कार्य अंतिम चरण में
लगातार हो रही झमाझम बारिश को देखते हुए हटिया डैम के फाटक के मरम्मति कार्य को तेज कर दिया गया है।संभावना जतायी जा रही है कि दो से तीन दिनों के अंदर कम से कम दो फाटक खोलने लायक बना दिया जायेगा। इसका काम जल संसाधन विभाग करा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल हटिया डैम ओवर फ्लो हो गया था। कई वर्षों से डैम का फाटक नहीं खुलने के कारण वह खराब हो गया था।पिछले वर्ष हुई अच्छी बारिश के बाद डैम ओवर फ्लो होने से पेयजल विभाग की चिंता बढ़ गयी थी, लेकिन सही समय पर बारिश थम गयी और रशियन तकनीकी से बने डैम का फाटक क्षतिग्रस्त होने से बचा गया था।इसके बाद पेयजल विभाग ने जल संसाधन विभाग को डैम के फाटक के मरम्मति कार्य सौंपा है।
डैम का जल स्तर क्षमता (फीट में)
डैम : 22 जुलाई : 11 अगस्त
रूक्का : 14.8 : 19.6
हटिया : 30.6 : 30.7
गोंदा : 16.4 : 17.8





