रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गर्मी के दौरान उड़ानों की संख्या बढ़कर हो सकती है 32
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गर्मी के दौरान उड़ानों की संख्या बढ़कर हो सकती है 32 <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गर्मी के दौरान उड़ानों की संख्या बढ़कर 32 हो सकती है। सर्दियों में उड़ानों की संख्या 28 की गयी थी, लेकिन 24-25 उड़ानों का ही संचालन हुआ।उड़ानों का संचालन शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन मौसम के अनुसार किया जाता है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा बताते हैं कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा प्रकाशित ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (सीएसआई) में रांची हवाई अड्डे को दूसरा स्थान मिला है।उन्होंने कहा कि देश के जिन 68 हवाई अड्डों में सर्वेक्षण किया गया।उनमे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
शर्मा ने बताया कि सर्दियों में उड़ानों की संख्या 28 थी, जिसे गर्मी में बढ़ाकर 32 किए जाने की संभावना है।शीतकालीन मौसम में 28 उड़ानों को सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन रोजाना 24-25 उड़ानों का संचालन हुआ। इनमें 4,000-4,500 यात्रियों ने यात्रा की।
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पुणे के लिए 27 मार्च से नियमित विमान सेवा शुरू होने जा रही है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

