रांची के मोरहाबादी गैंगवार मामले में पांच आरोपी गिरफतार,कई हथियार बरामद
रांची के मोरहाबादी गैंगवार मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार,कई हथियार बरामद <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड की राजधानी रांची के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी मैदान के पास हुई गैंगवार में सोमवार को पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। एसआईटी की टीम ने इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इस बात की जानकारी रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पत्रकारों को दी।
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पत्रकारों से कहा कि एसपी सिटी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।इसमें कुल 4 अलग-अलग टीम बनाकर रांची समेत अन्य राज्य और शहरों में छापामारी हुई।गठित एसआईटी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में लिप्त 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।
आपको बता दें कि 27 जनवरी को मोरहाबादी गुटखा चौक के पास गैंगवार की हुई थी।इसमें दो मोटरसाइकिल सवार पांच अपराधियों ने कार पर सवार तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।गैंगवार में कालू लामा की मौत हो गयी थी, जबकि उसका भाई राजू लामा और एक अन्य शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया था।इस मामले में लालपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को लेकर काफी गंभीर दिखे थे। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का निर्देश दिया। सीएम का निर्देश मिलते ही रांची पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। इसके बाद पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस ने इस मामले में बिहार के गया जिले के कोतवाली क्षेत्र के खीजसराय से ज्ञान रंजन उर्फ ज्ञान प्रकाश और इकबाल नगर निवासी सोनू कुरैशी व अंतरी थाना क्षेत्र के टेटउआ निवासी रविश भारद्वाज उर्फ रविनंद भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार रविश कुमार मौजूदा समय में रांची के खेलगांव स्थित गाढ़गांव में दीपक वर्णवाल के घर में किरायेदार के रूप में रह रहा था।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना क्षेत्र के संदीप कुमार और रांची जिले के बरियातु थाना क्षेत्र के एदलाहतु निवासी बिट्टू खान को गिरफ्तार किया गया है।एसआईटी ने गिरफ्तार पांच अपराधियों के पास से एक तमंचा, दो पिस्टल, छह कारतूस और मोटर साइकिल बरामद किया है।
एसआईटी में रांची के सिटी डीएसपी दीपक कुमार, साइबर डीएसपी यशोधरा, लालापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार, चुटिया थाना प्रभारी वेंकेटेश कुमार, डेली मार्केट थाना प्रभारी अरविंद कुमार, गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, बरियातु थाना प्रभारी सपन कुमार महथा, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, लालपुर थाना पुअनि सुनील कुमार पांडेय, पुअनि कृष्णा कुमार, पुअनि रामरेखा पासवान, पुअनि माजिद आलम, पुअनि दीपक कुमार, पुअनि विक्रमादित्य पांडेय, सअनि शाह फैसल, मोरहाबादी टीओपी प्रभारी विकास कुमार सिंह, क्यूआरटी आरक्षी प्रवीण तिवारी, आरक्षी अजमत अंसारी और आरक्षी अकरम खान शामिल थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

