वरीय संवाददाता,रांची। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सोमवार को रांची नगर निगम द्वारा रातु रोड स्थित डांस झारखंड में डेढ़ सौ पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संस्था विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन एवं रिलेशन्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया,जिसमें 150 छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिलेशन्स के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, डांस झारखंड के निदेशक राम सिंह, गंगा यात्री पीयूष पाठक, नगर निगम के सौरभ केशरी, उमेश कुमार, सुतापा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।