रांची।झारखंड के मांडर विधानसभा के उपचुनाव में चुनावी मैदान उतरे भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता देवकुमार धान के समर्थन में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी रविवार को मांडर के चान्हो में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।





राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ओवैसी के स्वागत के लिए भारी संख्या में AIMIM के कार्यकर्ता मौजूद थे।ओवैसी के राजधानी रांची पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत किया।इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे।माना जा रहा है कि औवेसी के किसी समर्थक ने ही ये नारे लगाए थे।ये नारा किसने लगाया और उसका मकसद क्या था ये तो अभी सवालों के घेरे में हैं।रांची में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के बाद औवसी के इस चुनावी दौरे के विवादों में घिरने की आशंका है।





ओवैसी ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राजधानी रांची हिंसा पर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी को को जिम्मेदार ठहराया है।उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है और इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा की लापरवाही करार दिया है।उन्होंने ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 4 साल में कोई क्या सिखेगा।मोदी सरकार देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।नोट बंदी की वजह से 50 लाख लोगों की नौकरी चली गई।





मांडर से निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार धान के समर्थन में असदुद्दीन ओवैसी रांची में चुनाव प्रचार करेंगे।मांडर में चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा।देवकुमार धान ने दावा किया है कि असद्दुदीन ओवैसी के मांडर आने से उनकी जीत सुनिश्चित है।





आपको बता दें कि AIMIM के टिकट पर मांडर से मैदान में उतरे शिशिर लकड़ा नामांकन के बाद अपनी दावेदारी छोड़ कर देव कुमार धान के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।जानकार कहते हैं कि इस उपचुनाव में अगर ओवैसी मुस्लिम वोट को अपनी ओर लाने में सफल होते हैं तो इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को होगा।