रांची पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, फायरिंग रेंज आंदोलन की बरसी में होंगे शामिल
रांची पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत,फायरिंग रेंज आंदोलन की बरसी में होंगे शामिल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को राजधानी रांची पहुंचे।राजधानी पहुंचने पर नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज जन संघर्ष समिति के सचिव जेराम जेराल्ड कुजूर और टीएसी पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने राकेश टिकैत का स्वागत किया।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राकेश टिकैत डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित सोशल डेवलपमेंट सेंटर गये,जहां आदिवासी परंपरानुसार जनसंघर्ष समिति की महिलाओं ने हाथ धोकर टिकैत का स्वागत किया।टिकैत नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में जन संघर्ष समिति लातेहार गुमला के 28 सालों से चल रहे आंदोलन की बरसी में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
राकेश टिकैत ने एयरपोर्ट पर कहा कि यह झारखंड की उनकी पहली यात्रा है और यहां का मौसम भी अच्छा है। टिकैत ने कहा कि झारखंड में खनिज होते हुए भी यहां के आदिवासी गरीब हैं।किसानों के हितों की रक्षा सबसे अहम मुद्दा है।
इसके बाद नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के खिलाफ चल रहे आंदोलन के आंदोलनकारियों के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने आंदोलन की पृष्ठभूमि और इतिहास के बारे टिकैत को अवगत कराया। एसडीसी में हुई छोटी बैठक में टिकैत खान -खनिज से हो रहे विस्थापन पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि झारखंड में किसानों के अधिकारों और गरीब दलित पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना केंद्र व राज्य सरकार की जिम्मेवारी है। इस मौके पर जेरोम जेराल्ड कुजूर, पाला टोप्पो, कुलदीप मिंज एवं अन्य मौजूद थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

