झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे।ग्रामीण रांची पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने कहा कि ग्रामीण रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में बीती शाम नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी पीड़िता के परिचित हैं और उन्होंने उसे मिलने के लिए बुलाया। फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जांच जारी है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।





