रांची।झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को होगा।यहां होने वाले मैच का टिकट आज गुरुवार स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिक्री की जाएगी।झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की दरों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।मैच का टिकट काउंटर से या ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।सबसे कम कीमत वाला टिकट 1100 रुपए का है और सबसे अधिक कीमत वाला टिकट 10 हजार रुपए का हैं।
यहां से खरीद सकते हैं मैच का टिकट
इस वनडे मुकाबले के टिकटों की 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जेएससीए स्टेडियम की पश्चिमी गेट पर बने काउंटर से बिक्री की जायेगी।टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। एक व्यक्ति केवल तीन टिकट ही खरीद सकता है।टिकट खरीदते समय आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा।लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने ऑनलाइन टिकट बेचने का भी निर्णय लिया है।आप Paytm के एप पर भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।ऑनलाइन टिकट Paytm app, Paytm Insider app, and www.insider.in web के द्वारा किया जा सकता है।
मैच टिकट की दरें इस प्रकार है
विंग ए - लोअर टियर - 1400 रुपए
विंग ए - अपर टियर - 1100 रुपए
विंग बी - लोअर टियर - 1900 रुपए
विंग बी - अपर टियर - 1500 रुपए
विंग सी - लोअर टियर - 1400 रुपए
विंग सी - अपर टियर - 1100 रुपए
विंग डी - लोअर टियर - 1800 रुपए
विंग डी - अपर टियर - 1700 रुपए
अमिताभ चौधरी पवेलियन (नॉर्थ पवेलियन) की टिकट की दरें
प्रीमियम टेरेस - 2000 रुपए
प्रेसिडेंट इनक्लोजर - 10000 रुपए (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स - 5500 रुपए (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
कॉर्पोरेट बॉक्स - 4500 रुपए (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
कॉर्पोरेट लाउंज - 8000 रुपए (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
एम एस धोनी पवेलियन (साउथ पवेलियन) की टिकट की दर
लग्जरी पार्लर (ईस्ट) - 6000 रुपए (हॉस्पिटैलिटी के साथ)





