रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने बचा है। एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के ठीक पहले तेज आवाज के साथ इंडिगो के विमान का एसी खराब हो गया।तेज आवाज सुनकर यात्रियों में अफरातफरी गई। विमान में कुल 72 यात्री सवार थे। इस दौरान यात्रियों को तेज झटके का भी एहसास हुआ। पायलट विमान को वापस एप्रोन पर ले गया। इंडिगो का विमान रांची से कोलकाता जा रहा था।