नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आक्रामक तेवर अपनाए विपक्ष का विरोध प्रदर्शन आज अपने चरम पर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा विपक्षी सांसदों को दिए गए लंच के बाद, सभी सांसद तीन बसों में सवार होकर कनॉट प्लेस (CP) से राजघाट के लिए रवाना हो चुके हैं। राजघाट पर भारी भीड़ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे जा रहे हैं।
हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है: राहुल गांधी राजघाट के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है। हम केवल शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं। करीब 300 सांसद इस प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं। हमारे लोगों के साथ मारपीट की गई है।" राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मिलकर देश को हाइजैक कर लिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन सबके खिलाफ कार्रवाई की पूरी गारंटी है।
इसे भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस, अंतरिम रोक से इनकार
गांधी स्मारक पर होगा शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट: मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लंच के बाद मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि सभी विपक्षी नेता अब राजघाट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां गांधी स्मारक पर पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विपक्षी दलों के इन तेवरों और राष्ट्रपति से मुलाकात की तैयारियों के बाद दिल्ली का सियासी पारा काफी हाई है। पुलिस और सुरक्षा बल भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इसे भी पढ़ेंः फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से बढ़ीं CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, 19 विपक्षी दलों का सड़क पर संग्राम
#INDIAalliance #राहुल_गांधी #मल्लिकार्जुन_खरगे #राजघाट_प्रर्दशन #चुनाव_आयोग #दिल्ली_न्यूज #राजनीति #लोकतंत्र
#OppositionMarch #RahulGandhi #MallikarjunKharge #RajghatProtest #ElectionCommission #DelhiNews #IndianPolitics #Democracy





