राजधानी रांची में नाबालिग को सड़क से अगवा कर चलती कार में किया रेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजधानी रांची में नाबालिग को सड़क से अगवा कर चलती कार में किया रेप,तीन आरोपी गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।सूबे की राजधानी रांची में हैवानियत का मामला सामने आया है।जहां एक नाबालिग को बीच रास्ते से अगवा कर तीन अपराधियों ने उनके साथ चलती हुई कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता ने किसी तरह भाग कर हैवानों से जान बचायी।मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बहाली के लिए दौड़ का अभ्यास करने दो सहेलियों के साथ निकली 15 वर्षीय नाबालिग को कार सवार तीन अपराधियों ने अगवा कर लिया और चलती हुई कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना रविवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चान्हो थाना क्षेत्र के पाटुक गांव के बड़का पुल के पास घटी।घटना के लगभग चार घंटे बाद सुबह 9.30 बजे पीड़िता किसी तरह अपराधियों के चंगुल से बच निकली और पैदल पांच किमी दूर अपने गांव पहुंची।
पीड़िता ने किसी तरह परिजनों को आपबीती बतायी।
पीड़िता का बयान लेने में चान्हो पुलिस को छह घंटे से अधिक का समय लगा।शाम में पीड़िता के बयान पर चान्हो थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पुलिस रांची के सदर अस्पताल ले गयी।बैरहाल पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को तकनीकी सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा है।स्कूल बंद होने के कारण वह अपने गांव आयी हुई थी। इन दिनों पुलिस में बहाली के लिए गांव के लड़के-लड़कियां प्रतिदिन सुबह पांच किमी की दौड़ लगाते हैं। वह भी रविवार की सुबह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ दौड़ का अभ्यास करने के लिए निकली थी।गांव से दौड़ते हुए दो किमी दूर जब तीनों पाटुक गांव के बड़ा पुल के पास पहुंचीं, तो अचानक सफेद रंग की कार सामने से आकर रुकी।कार से उतरे तीन युवकों ने तीनों लड़कियों को पकड़ने का प्रयास किया। दो लड़कियां बच निकलीं,और हमें पकड़ लिया।इसके बाद चाकू दिखा जबरन कार में बिठाया और साथ लेकर रांची की ओर चले गये।
पीड़िता के अनुसार रांची की ओर ले जाने के क्रम में चान्हो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित टेढ़ी पुल के निकट पेशाब करने के लिए अपराधी रुके थे।इसके बाद मांडर के आगे किसी पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने कार में पेट्रोल लिया।वहां से जब कार निकली तब अपराधियों ने उसे कंबल से ढक दिया। इसके बाद उसे कहीं सुनसान स्थान पर ले गये और कार में ही तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।कार से बाहर उसे एक बार देखने का मौका मिला तो सड़क पर उसे एक बोर्ड पर रामगढ़ लिखा हुआ दिखाई दिया।
पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म के बाद कार सवार एक युवक ने साथियों से कहा कि रास्ते में जब वह पेशाब करने टेढ़ी पुल के निकट रुका था, तो उसका मोबाइल शायद वहीं गिर गया है।उसके बाद कार सवार अपराधी पुनः लौट कर टेढ़ी पुल के पास पहुंचे और कार से उतरकर मोबाइल फोन की तलाश करने लगे। इसी बीच मौका देखकर कार से उतरकर सड़क से नीचे खेत की ओर भागी और पांच किमी पैदल चलकर अपने गांव पहुंची।पुलिस को आशंका है कि अपराधी लड़की को अगवा कर ब्रांबे या फिर पिठोरिया रिंग रोड की ओर ले गये होंगे।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था।इसमें चान्हो और मांडर के थाना प्रभारियों और तकनीकी सेल को शामिल किया गया था। पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही थी। इस क्रम में पुलिस ने पेट्रोल पंप और एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

