प्रतिनिधि,गिरिडीह। राजा राममोहन राय राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता तथा गिरिडीह जिला केंद्रीय पुस्तकालय के तत्वाधान में राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर जेसी बोस हाईस्कूल से छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था,जिसमें लगभग ढाई सौ छात्राओं एवं विभिन्न स्कूल के शिक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत जिला के पुस्तकालय के कर्मचारी गण तथा सर जेसी बोस गर्ल्स हाईस्कूल की कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह रैली गर्ल्स हाई स्कूल से होते हुए टावर चौक कचहरी होते हुए पुणे गर्ल्स हाई स्कूल पहुंची। जहां छात्राओं के बीच बिस्किट तथा हेल्थ ड्रिंक का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया। करेक्ट कार्यक्रम के दूसरे फेज में जिला केंद्रीय पुस्तकालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिले के विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,नीलम आईलिन टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, रामजी प्रसाद जी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी तथा सर जेसी बोस के प्राचार्य प्रधानाध्यापक मुन्ना कुशवाहा थे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि पुस्तकालय वह मंदिर है जहां पर हमें हमें कुछ बनने की प्रेरणा देता है और यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हमारे जिले में भारत के संविधान की मूल प्रति रखी हुई है और उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना के लिए जो राजा राममोहन राय जी द्वारा जो कार्य किया गया। वह आदरणीय अनुकरणीय है, जिसका अन्य कोई उदाहरण नहीं मिल सकता है और यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि हम इस कार्यक्रम को मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं।
इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने कहा कि आज हर जगह नारी आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। चाहे वह राष्ट्रपति हो राज्यपाल हो और और भी कहीं कहीं ना कहीं यह राजा राममोहन राय जी की देन है,जिन्होंने महिलाओं को इतना आगे बढ़ने का मौका मिला।आगे जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि नारी का सम्मान करने से ही देश का सम्मान होगा। नारी शिक्षित होगी तो देश शिक्षित होगा। उन्होंने राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, कर्मी सुबोध कुमार, पुस्तकालय कर्मी, पुष्पांजलि कुमारी,नितिन गोविंद, सीताराम प्रसाद, जयकुमार एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।





