प्रतिनिधि,जमशेदपुर। राजेन्द्र विद्यालय के स्तव्य राज आईसीएसई 10वीं में 98% प्राप्त किया है। स्तव्य के माता और पिता दोनों ही एनआईटी जमशेदपुर से शिक्षा प्राप्त इंजीनियर हैं। पिता रजनीश कुमार झा भारतीय कौशल विकाश सेवा के अधिकारी हैं और माता सुनीता झा स्वरोजगार करती हैं।





स्तव्य का लक्ष्य आईआईटी करने के पश्चात ऐसी सेवा में जाने का है, जो सामाजिक सरोकार के साथ इसके विकाश में सहायक हो।स्तव्य की बहन भाव्या और भाई वेदांग भी लोयोला के पास आउट हैं और वो भी मेधावी रहे हैं।उन दोनों ने भी 10वीं और 12वीं में असाधारण परिणाम प्राप्त किया था।





स्तव्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई एवम बहन को देते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित रिकॉर्ड मेरे लिए प्रेरणा थी। स्तव्य ने अपनी असीम आस्था इस्वर में व्यक्त करते हुए अपनी सफलता के लिए आभार प्रकट किया।