वरीय संवाददाता,रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति रांची के तत्वावधान में अल्बर्ट एक्का चौक पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सायं 6:00 बजे दीप प्रज्वलित और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंच पर सुशोभित हांडी को नारियल से फोड़कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।





इस उपलक्ष्य पर विशिष्ट अतिथि सुदेश महतो,संजय सेठ,आदित्य साहू,कर्मवीर सिंह,सीपी सिंह,समरी लाल,रामकुमार पाहन,आशा लकड़ा,संजीव विजयवर्गीय, अजय मारू व समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





मुख्य अतिथि राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ ,अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।





आयोजन समिति की ओर से सांसद व समिति के संरक्षक संजय सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्था के द्वारा प्रारंभिक कार्यों की पूर्ण जानकारी रखी।इस अवसर पर राज्यपाल व सुदेश महतो ने भी मंच से संबोधन किया।





पुरुष गोबिंदा की टीमों ने हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।महिला गोविंदा की टीमों ने लिया हिस्सा लिया।पुरुष गोविंदा के लिए हांड़ी की ऊंचाई 25 फीट।वहीं महिला गोविंदा के लिए 20 फीट की ऊंचाई रखी गई थी।वहीं आयोजन समिति के द्वारा 5 मिनट का समय सभी टीमों को दिया गया था।पुरुष एवं महिला गोविंदा अपनी टीमों के साथ अलग-अलग रंग की टी शर्ट में थे।प्रत्येक टीमों में 25 से 30 गोविंदा शामिल थे।





भक्तिमय भजनों की उत्सव स्थल पर हुई अमृत वर्षा





संग नृत्य नाटिका का अद्भुत संगम लोगो का मन मोह लिया।इस अवसर पर कानपुर से पधारे तिलकधारी ,पटना के शुभम जटाधारी, इलाहाबाद के भजन सम्राट रोहित पंडित संग श्याम दीवानी दो बहनों के द्वारा अद्भुत भजनों की गंगा का प्रवाह कार्यक्रम पर होता रहा।भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर जमकर अमृत स्नान किया। कृष्ण के भजनों ने लोगों को दीवाना बना दिया।





भजन बोल





कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी





बाके बिहारी की देख छटा





उत्सव कराऊ ऐसा इतिहास बनाऊंगा





किसी को भांग का नशा है शिव मुझे तेरा नशा है।





मुख्य आकर्षक





कलाकारों द्वारा मां गंगा को समर्पित गंगा अभिनंदन स्तुति नृत्य का प्रदर्शन भव्य रूप से वेदों मंत्रोचारण व शंख, मृदंग के ध्वनिवादन के साथ अलौकिक पुष्प वर्षा के साथ किया गया। 18 फीट के वीर हनुमान की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र थी।





सेवा शिविर लगाया गया





मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पानी, चाय, बिस्कुट वही जयसवाल के द्वारा जूस का वितरण कार्यक्रम स्थल पर किया गया।





चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित





मारवाड़ी युवा मंच,वेदांता,ऑर्चिट,पारस हॉस्पिटल द्वारा एंबुलेंस की सुविधा दी गई थी।जिला प्रशासन,स्थानीय थाना एवं नगर निगम का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।





आयोजन की सफलता में इनका रहा सहयोग





संरक्षक संजय सेठ,सीपी सिंह,अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, महासचिव जवाहर तनेजा, रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़, कुणाल आजमानी ,मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, संजय जायसवाल, राज वर्मा,ललन श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,भीषम सिंह,नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, राजीव सहाय, रविंद्र मोदी, नीरज चौधरी ,विपिन वर्मा, सतेंद्र सिंह गुट्टू,आनंद श्रीवास्तव ,रवि सिंह, रवि मुंडा पूनम आनंद , नीलम चौधरी, कुमुद झा, मनोज कुमार,संतोष सेठ,रामशंकर बगड़िया, जुगल दरगढ़ ,कवल जीत सिंह सटी,अशोक पुरोहित,मनीष लोधा, अमित चौधरी, विरेंद्र ,राज श्री प्रसाद ,सोनू भारद्वाज विक्की शर्मा,सहित काफी संख्या में सदस्यों का सहयोग रहा।





समिति द्वारा आभार व्यक्त





प्रशासन की महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया।अग्नि शमन गाड़ी की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर थी।ट्रैफिक पुलिस ने अपना भरपूर सहयोग दिया।