राज्य को बचाना है हेमंत दादा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है:कल्पना सोरेन





राज्य की मां बहनों ने ठाना है हेमंत दादा को दोबारा झारखंड के सत्ता में लाना है





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी,दीपिका सिंह पांडेय,वैद्यनाथ राम और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन,रामचंद्र सिंह बुधवार देर शाम बालूमाथ स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय के खेल मैदान पहुंचे। इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत दादा के राज्य में राज्य के महिलाओं को सम्मान मिला है,झारखंडी राज्य में गरीबों का बिजली बिल माफ की गई है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सृजन योजना चलाई गई है,जिससे बेरोजगार नौजवान अपना रोजगार कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।





कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसी अनगिनत कल्याणकारी योजना राज्य के ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही है,लेकिन दूसरी ओर खड़ी विपक्ष भाजपा को इस राज्य के महिलाओं का सम्मान होना पच नहीं रहा है। हमेशा इन लोगों के द्वारा झारखंडी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई है।पांच महीना तक आपके भाई को जेल में रखा गया,लेकिन मुझे विश्वास है राज्य की महिलाएं इसका बदला हेमंत दादा को दोबारा मुख्यमंत्री बना कर लेंगी।





इस मौके पर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी,एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम,पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूवा,अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर,बीडीओ सोमा उरांव,थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, झामुमो जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव,समसूल होदा, प्रदीप गंझू, मोहम्मद इमरान,प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव,संतोष उरांव,महेंद्र गंझू,परमेश्वर गंझू,राजेन्द्र गंझू, फिरोज कुरैशी, नौशाद आलम शाहिद अंसारी पिंटू कुरैशी मोहम्मद जसीम सिद्दीकी सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे।