अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के का​फिले को पंजाब में रोकने की घटना पर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना को लेकर शनिवार को पूजा अर्चाना और भंडारे का अयोज​न किया गया। इस दौरान रामनगरी में साधु संतों को भंडारा करवाया गया।भंडारे और पूजन का आयोजन राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के आवास पर हुआ।भारत सरकार में रेल मंत्रालय के सदस्य और पूर्व बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी अनूप चौधरी ने साधु संतों को भंडारा करवाया। सभी साधु-संतों ने एक साथ पीएम मोदी के लिए लंबी उम्र की कामना की।भंडारे में लगभग दो हज़ार साधु-संत और आम नागरिक शामिल हुए और साथ ही देश की एकता-अखंडता और सुख चैन की प्रभु श्रीराम से कामना की।

आपको बता दें कि पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद देशभर में पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए पूजा-हवन के आयोजन किए गए।हजरत निजामुद्दीन की दरगाह में पीएम मोदी के लिए खास दुआ रखी गई थी।मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी भोपाल के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया था और पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की थी।