पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरकट्ठा।प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों संपन्न हुई राम नवमी पूजा,लोकसभा चुनाव और‌विधानसभा चुनाव को मजबूत विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने बरकट्ठा अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा,बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता, गोरहरर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह को बेहतर कार्य के लिए उपायुक्त के हाथों सम्मानित किया गया।





विदित हो कि अंचलाधिकारी और दोनों थाना प्रभारियों ने इन कार्यों को संपन्न कराने के लिए कड़ी मेहनत,लगन और निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस तरह के कार्य से जिले में शांति व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहा।इस निमित उपायुक्त नैंसी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।उपायुक्त नैंसी सहाय ने प्रशस्ति पत्र में प्रशंसा का पात्र बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्य करने की उम्मीद जताई।