प्रतिनिधि, चतरा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला इकाई की संयुक्त बैठक शुक्रवार को गौरक्षणी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू तथा संचालन जिला मंत्री सुधीर कुमार ने किया।
जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने प्रांत कार्यसमिति बैठक में प्रांत के द्वारा दिए गए सभी आगामी कार्यक्रमों को विस्तार रूप से बताया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संगठन विस्तारीकरण के दौरान शतप्रतिशत पंचायत और शहरी वार्ड तक विश्व हिंदू परिषद की समिति बनाई जाएगी। जिला मंत्री सुधीर कुमार ने बताया कि आगामी 14 अगस्त को प्रत्येक प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस और 7 सितंबर से 21 सितंबर तक विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस प्रत्येक समिति उक्त प्रखंड, खंड एवं उपखंड में आयोजित की जाएगी। वहीं बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडे ने बताया कि 14 से 24 जनवरी 2024 के बीच अयोध्या में भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पूर्व 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक संत प्रवास की योजना बनेगी। बजरंग दल के द्वारा संपूर्ण देश में 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक शौर्य यात्रा निकाली जाएगी।
झारखंड प्रांत कार्यसमिति में नये दायित्व में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता,जिला कार्यालय प्रमुख सुरेंद्र पासवान,जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार समेत सभी जिला के पदाधिकारियों को भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ सभी ने शुभकामनाएं भी दी।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री सुधीर कुमार, जिला संयोजक अंकित पांडे, सत्संग प्रमुख रोशन पांडे, जिला सुरक्षा प्रमुख नकुल राम, जिला अखाड़ा प्रमुख गोलू बाबू, जिला गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल ठाकुर राकेश रंजन, नन्दलाल केशरी,जीत गुप्ता, रोशन तिवारी, मनोहर कुमार , सचिन कुमार , प्रताप उज्जवल, बिट्टू सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





