प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पिपरवार क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कोल इंडिया चेयरमैन बनने पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता सौंपकर हार्दिक बधाई दी।





इस मुलाकात के दौरान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने पिपरवार क्षेत्र के मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने सभी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही इन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।





इस मुलाकात के दौरान बधाई देने वालों में यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद कासिम उर्फ मुन्ना, क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्यापति सिंह, महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह, मिथिलेश कुमार शर्मा, नकुल प्रसाद, मोहम्मद कुर्बान अंसारी, जुबेर आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।