पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।जीटी रोड एनएच 19(पूर्व एनएच 2) कोलकाता नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रकों से खाद्य तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी हुआ खाद्य तेल चोरी में प्रयुक्त एक ट्रक,एक मोबाइल और लोहा काटने का कटर सहित अन्य सामान बरामद किया।





इस संबंध में मंगलवार को डुमरी एसडीपीओ सुमीत प्रसाद ने डुमरी थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।बताया कि 5 अगस्त की रात को डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह स्थित बाबुलाल पेट्रोल पम्प के समीप खड़ी एक ट्रक से गिरोह के सदस्यों द्वारा 3 लाख 50 हजार रूपये मुल्य का रिफाइन तेल चोरी कर लिया था।इस संबंध में ट्रक चालक मोहित अग्रवाल की लिखित शिकायत पर डुमरी थाना में मामला दर्ज किया गया था।इस घटना के बाद गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने जीटी रोड पर होने वाले इस तरह की घटना पर लगाम लगाने का सख्त निर्देश दिया था।इस घटना के उदभेदन के लिए एक टीम का गठन कर जांच पड़ताल शुरू की गयी।





एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना की पहली कड़ी टाॅल प्लाजा के सीसीटीवी फुटैज से मिला।फुटेज को खंगालने के बाद टीम को (यूपी 23 टी 9253) नंबर की ट्रक पर शक हुआ।टाॅल प्लाजा में फास्ट ट्रैक के माध्यम से पुलिस ने टाॅल राशि कटने वाले एकाउण्ट और मोबाइल नंबर की पहचान की।इसके बाद पुलिस जब उस मोबाइल नंबर को ट्रैप किया तो पता चला कि उक्त ट्रक कई टाॅल प्लाजा से पर करती रांची की ओर गयी है और फिर रांची से लौट रही है।इस दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त ट्रक पुंदाग टाॅल प्लाजा से पार कर बरही की ओर जा रही है।इसका पता लगते ही पुलिस की टीम बरही के समीप उक्त ट्रक को रोका,जिसमें गिरोह के तीन सदस्य नौशाद,सहजाद और साजिद मोबिन सभी उत्तर प्रदेश निवासी सवार थे।पुलिस ने मौके से गिरोह के 3 सदस्यों को हिरासत में ले लिया।पूछताछ के क्रम में उन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी का माल रांची के नगड़ी में एक व्यक्ति को देकर आ रहे हैं।पुलिस तीनों को लेकर बताये गये स्थान पर पहुंची और चोरी किया 98 टिना और 128 कार्टुन रिफाइन बरामद किया।





एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गये गिरोह के सदस्यों ने डुमरी और निमियाघाट थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए इस प्रकार की घटनाओं में कुछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी में प्रयुक्त ट्रक के अलावा एक लोहा काटने वाला कटर, नटराज कंपनी का तीन कटर,8 कटर ब्लेड, एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया है।इस दौरान डुमरी पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लेयांगी डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार एसआई सरोज चौधरी,लव कुमार एएसआई रामजी राय उपस्थित थे।