प्रतिनिधि,दुमका। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका के द्वारा शनिवार को कार्यालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का प्रथम एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक किया गया।
नियोजन पदाधिकारी द्वारा रोजगार मेले की जानकारी देते हुए नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रत्येक नियोजकों द्वारा बारी-बारी से अपने रिक्तियों का विस्तृत जानकारी साझा किया गया। साथ ही साथ 14 अगस्त को PM Apprentices Mela आयोजन की जानकारी भी दी गई। रोजागर मेले में निजी क्षेत्र के 17 नियोजकों एवं नियोजक प्रतिनिधियों द्वारा कुल 1061 रिक्तियों के साथ उक्त मेले में भाग लिया गया। मेले में लगभग 800 आवेदक/आवेदिकाएँ सम्मिलित हुए। जिसमें कुल 164 चयनित एवं कुल 271 शॉटलिस्टेड हुए।
उक्त रोजगार मेला का आयोजन नियोजक एवं रोजगार के इच्छुक आवेदक/आवेदिकाओं को एक प्लेटफॉम पर लाने का काम नियोजनालय करती है। उक्त रोजगार मेला में आवेदक/आवेदिकागण अपनी इच्छानुसार नियोजक द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाऐं एवं सेवा शत्तों की जानकारी प्राप्त करते हुए रोजगार मेला से लाभान्वित होते हैं।
उक्त मेले में जावेद अंसारी, नियोजन पदाधिकारी, दुमका, कंचनमाला किस्कू, (प्रधान लिपिक), जय प्रकाश सिन्हा (उ0व0लिपिक), आशुतोष कुमार गुप्ता (नि0व0लिपिक), गणेश कुमार (Young Professional), अरुण कुमार, सुरज कुमार, गगन प्रसाद, अशोक कुमार, पंकज कुमार के साथ-साथ कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।





