लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी:मंत्री दीपक बिरुवा
गांधी जयंती पर यूथ क्लब जोड़ापोखर की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
रंगरूई एफसी की टीम 1- 0 गोल से जीत दर्ज कर बनी विजेता
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चाईबासा।गांधी जयंती के अवसर पर जोड़ापोखर मैदान में यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि को रूप में मंत्री दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय,सोंगा बुड़ीउली,हरिलाल कारजी शामिल हुए,जिनके हाथों प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला एनसीएफसी बनाम रंगरूई एफसी के बीच खेला गया।इसमें रंगरूई एफसी की टीम 1- 0 गोल से जीत दर्ज कर विजेता बनी।
इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि पढ़ाई व खेल के प्रति एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें सफलता जरूर मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चल रही है, ताकि राज्य के खिलाड़ी अधिक से अधिक योजनाओं का भी लाभ ले सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के जेम्स मुंडा, गुरुचरण मुंडा,शशि मुंडा समेत अन्य का योगदान सराहनीय रहा।





