लखनऊ में होली के लिए बदला गया मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय, लोगों से की गई ये खास अपील
लखनऊ में होली के लिए बदला गया मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय,लोगों से की गई ये खास अपील <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली के त्योहार की वजह से मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज का समय बदला गया है।इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की ओर से जारी एडवाइजरी पर अम्ल करते हुए मस्जिदों में 12:30 बजे होने वाली नमाज अब 1:30 पढ़ी जाएगी और इसके साथ ही लोगों से अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की गई है।
18 मार्च को ही जुमा, शब-ए-बरात और होली
आपको बता दें कि इस बार 18 मार्च शुक्रवार को ही जुमा,शब-ए-बरात और रंगों का त्योहार होली है।ऐसे में ऐशबाग ईदगाह इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने होली के जश्न के बाद सभी से नमाज की अपील की है। होली और
शब-ए-बारात को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।फरंगी महली ने कहा कि जुमा,शब-ए-बरात और होली एक ही दिन होना इत्तेफाक की बात है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में जिक्र किया गया कि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ईदगाह में आकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात की और इत्मीनान दिलाया कि तीनों अवसरों पर उचित शांति व्यवस्था बनाई जाएगी और कोई अनहोनी नहीं होने दी जाएगी।
मौलाना खालिद रशीद ने जारी की एडवाइजरी,दिए ये सुझाव
ऐशबाग ईदगाह इमाम खालिद रशीद फरंगी महली की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमे कहा गया है कि होली के दिन शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग किसी दूर की मस्जिद में नमाज पढ़ने के बजाए अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़े। इसके साथ ही मस्जिदों से नमाज के समय में बदलाव करने की अपील की गई।
फरंगी महली ने कहा कि यह तीनों अवसर मुसलमानों और हिन्दुओं के लिए एहतिराम और खुशी के होते हैं।उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि 18 मार्च को जुमा,शब-ए-बरात और होली पर देश की गंगा जमुनी तहजीब के साथ एक दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखें। मुसलमान अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि जिन मस्जिद में जुमे की नमाज 12:30 से एक बजे के बीच में होती हैं वहां 30 मिनट आगे बढ़ा दें।शब-ए-बरात में मुसलमान अपने मरहूम रिश्तेदारों के ईसाले सवाब के लिए कब्रिस्तान जाते हैं, वह शाम पांच बजे के बाद ही जाएं। जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में जुमे की नमाज का समय 12:45 से बढ़ाकर 18 मार्च को 2 बजे कर दिया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

