लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने मनी लाॅड्रिंग को लेकर शुरू की जांच
लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें,ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर शुरू की जांच <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।प्रवर्तन निदेशालय ने चारा घोटाले में अब मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।ईडी ने 2018 में सीबीआई कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।ईडी ने ये कार्रवाई चारा घोटाले से जुड़े दो केस आरसी 38 ए/96 और 45/96 में की है। सीबीआई के स्पेशल जज शिवपाल सिंह की अदालत ने दोनों मामलों में 19 मार्च 2018 और 9 अप्रैल 2018 को लालू समेत अन्य को सजा सुनायी थी और साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर जांच का आदेश दिया था।
आपको बता दें कि दुमका ट्रेजरी से 3.76 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 19 आरोपियों को केस संख्या आरसी 38 ए/96 में दोषी पाया गया था। लालू को इस केस में सात साल की सजा हुई थी और 60 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में लालू के अलावा अजीत कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, विमल कुमार दास, गोपी नाथ दास, कृष्ण कुमार प्रसाद, मनोरंजन प्रसाद, मोहिंदर सिंह बेदी, नंदकिशोर प्रसाद, नरेश प्रसाद, ओम प्रकाश दिवाकर, पंकज मोहन भूईं, फूलचंद सिंह, पितांबर झा, राधामोहन मंडल, राजकुमार शर्मा, रघुनंदन प्रसाद, राजेंद्र कुमार बगाडिया, सुरेंद्र कुमार दास को दोषी पाया गया था। वहीं केस के ट्रायल के दौरान 13 आरोपियों की मौत हो गई थी।
कोर्ट के आदेश पर मृत आरोपियों के परिजनों द्वारा जनवरी 1990 के बाद अर्जित संपत्ति व मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर जांच शुरु होगी। आरसी 45/96 में भी 34.91 करोड़ के निकासी में 37 आरोपियों को दोषी पाया गया था,जबकि 17 की मौत ट्रायल के दौरान हुई थी। इन आरोपियों के परिवार द्वारा इस दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर जांच के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था। कोर्ट के तब के आदेश पर ईडी ने मनी लांड्रिंग व आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए अलग से जांच शुरू की है। चारा घोटाले से जुड़े लगभग सभी मामलों में फैसला आने के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।
चारा घोटाला से जुड़े मामले में ईडी से पहले सीबीआई ने भी आरोपियों की संपत्ति जब्त की थी। आरसी 20/96 केस में सीबीआई ने दीपेश चंडोक की 2.33 करोड़, श्याम बिहारी सिन्हा की 2.50 करोड़ समेत 10 करोड़ नकदी जब्त की थी। वहीं 200 किलो के गोल्ड बांड को भी सीबीआई ने सीज किया था। इन मामलों में फैसला लंबित है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

