गोड्डा।झारखंड के गोड्डा का एक प्रेस प्रंसग इन दिनों चर्चा में हैं। जिले के एक वकील और जज की लव स्टोरी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है।दोनों अब शादी के बंधन में बंध गए है। 59 वर्षीय जज ने नौ साल छोटी और भाजपा नेता से शादी की है।जज राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के मामले में सजा सुनाकर खबरों में छाए थे। जज अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं।





जज का नाम शिवपाल सिंह है और दुल्हन का नाम नूतन तिवारी है।जज 59 साल के है तो पत्नी 50 साल की हैं। कड़क मिजाज जज चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सजा सुनाकर चर्चा में छाए थे।जज वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम को अपना दिल दे बैठे। नूतन को झारखंड की तेजतर्रार भाजपा नेता के तौर पर भी जाना जाता है। गोड्डा के एक वकील इस शादी के गवाह बने।





वकील ने बताया कि जज शिवपाल सिंह की पत्नी का लगभग दो दशक पहले निधन हो गया था। वहीं गोड्डा की वकील नूतन के पति की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है। जज शिवपाल के दो बेटे हैं जबकि नूतन का भी एक बेटा है। जज शिवपाल सिंह लगभग तीन साल से गोड्डा में जज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दोनों के बीच प्यार की यह खिचड़ी कब पकी इसका पता साथी वकीलों को कानों काम नहीं चला। इस शादी पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है।