लालू से जुड़े चारा घोटाले के मामले को देख रहे जज कोरोना पाॅजिटिव, सुनवाई टली
लालू से जुड़े चारा घोटाले के मामले को देख रहे जज कोरोना पाॅजिटिव,सुनवाई टली <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना के पाॅज़िटिव होने से सोमवार से मामले की सुनवाई तीन दिनों के लिए टल गई है।अदालत ने अगली तारीख छह जनवरी निर्धारित की है।
दस दिनों के अवकाश के बाद तीन जनवरी को कोर्ट खुला। चारा घोटाले के मामले की सुनवाई की तारीख भी तीन जनवरी निर्धारित थी। मुकदमा का सामना कर रहे आरोपियों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन सुनवाई टालनी पड़ी।
निर्धारित तारीख तक जज पूरी तरह से स्वास्थ्य हो जाते हैं तो मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी। मामले में बहस अंतिम चरण में है। सिर्फ तीन आरोपियों की ओर से बहस की जानी है। लालू समेत 99 आरोपियों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। मामले में बहस पूरी होते ही फैसले की तारीख निर्धारित की जाएगी।
आपको बता दें कि 25 साल पुराने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 102 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

