पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।लावालौंग प्रखंड के रुगुद आरईओ रोड से खनगडडा तक सड़क का निर्माण होगा। लगभग 2.060 किलोमीटर सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।सड़क निर्माण में करीब 2 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च होंगे।सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के प्रयास से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क का निर्माण किया जाएगा।
सड़क निर्माण की जानकारी मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।लोगों ने कहा कि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास विकास पुरुष हैं।उन्होंने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है।लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और गांव तक विकास की किरण पहुंचेगी।





