लेवी वसूलने पहुंचे जेजेएमपी के 6 उग्रवादी,एक को पुलिस ने पकड़ा
रंगदारी वसूलने पहुंचे जेजेएमपी के 6 उग्रवादी,एक को पुलिस ने पकड़ा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची। मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने जोभिया गांव के ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने आए एक उग्रवादी को पकड़ लिया,जबकि के उसके पांच साथी भाग निकले।पकड़ा गया उग्रवादी अरविंद कुमार सिंह लातेहार जिले के होसिर का रहने वाला है और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़ा हुआ है। उसके पास से पुलिस ने तीन बाइक और चार मोबाइल भी बरामद किए हैं।
एसपी ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि जोभिया स्थित ईंट भट्ठा चलाने वालों को लेवी के लिए जेजेएमपी से धमकी मिल रही थी। इसका पता चलने पर एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम को जानकारी मिली कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी भट्ठेदारों से लेवी लेने के लिए शुक्रवार को आने वाले हैं। तभी टीम ने जोभिया गांव में छापेमारी की तो 6 उग्रवादी भट्ठेवालों के पास आए हुए थे। पुलिस को देखते ही पांच उग्रवादी बाइक छोड़कर भाग निकले, जबकि पुलिस ने एक को खदेड़कर दबोच लिया। पूछताछ में अरविंद ने संगठन के फरार सदस्यों के नाम बता दिए हैं। साथ ही कई और अहम जानकारी दी है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
