पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव (हजारीबाग)।प्रदेश कार्यालय रांची में लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किये गए।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में फिलहाल 26 नामों पर सहमती बनी,जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति का पदाधिकारी एवं सदस्य मनोनीत किया जाएगा जबकि इन्हीं में से कुछ को जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किए जाएंगे,किन्तु घोषणाएं दो चरणों में किया जाएगा।
कोर कमेटी की दूसरी बैठक 5 जनवरी को हजारीबाग में किया जाएगा।कोर कमेटी के सभी सदस्यगण दस दिनों के भीतर अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करायेंगे,जिनपर दूसरी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
सुनील साहू ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिलाध्यक्षों की घोषणाएं दो चरणों में जल्द ही कर दिये जायेंगे।कोर कमेटी की बैठक में सुनील साहू,संजय स्नेही,कुंज बिहारी साव,अशोक कुमार डोम,भागवत साह,जोधन नायक और हरिनाथ साहू की उपस्थिति रही।





