प्रतिनिधि,लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में लोहरदगा अतिथिशाला में बैठक आयोजित की गई,जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोहरदगा जिला प्रभारी बंधु तिर्की उपस्थित हुए।





श्री तिर्की ने कहा कि आगामी 27.10.2023 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एससी,एसटी, ओबीसी, अलसंख्यक कांग्रेस विभाग माननीय के राजू का लोहरदगा में आगमन होना है, जिसमें ओबीसी सेल एसी मोर्चा,एसटी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष साथ उनकी कमेटियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है।जिला समन्वय समिति की बैठक 28, 10 ,2023 को रांची संगम गार्डन में आयोजित बैठक जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निश्चित है,जिसे सफल पूर्वक आयोजित करने हेतु समीक्षा बैठक की गई,जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, जिला महासचिव दीपक महतो,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल डुंगडुग,एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव, सेवा दल के अध्यक्ष शंभू प्रजापति,ओबीसी सेल के अध्यक्ष जयंत साहू,एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय नायक, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी,लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत,किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनुस अंसारी,भंडारा प्रखंड अध्यक्ष जुगल उरांव,करो प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद,सेनहा प्रखंड अध्यक्ष अनिल उरांव,पेसरार प्रखंड अध्यक्ष विनोद उपस्थित हुए।