वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर आयोजित धरना में चौपारण से सैकड़ों लोग हुए शामिल





मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा -उमाशंकर अकेला





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। हजारीबाग समाहरणालय परिसर में वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।कंचन ग्राउंड से हजारों की संख्या में लोगों ने जुलूस के रूप में समाहरणालय परिसर की ओर मार्च किया।





इस जुलूस का नेतृत्व राजेश मेहता,सुंदर मुंडा,मनोहर मुंडा, चोरदाहा मुखिया अर्चना हेमरोम,ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि मन्नू भगत और टुन्नू बर्णवाल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमाशंकर अकेला ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त की अनुपस्थिति के कारण धरना स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग ने उपस्थित लोगों से मांग पत्र लिया।





इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रवि शंकर अकेला, संजय यादव,दिनेश यादव और अन्य कई स्थानीय नेता शामिल हुए। साथ ही हजारों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।