प्रतिनिधि, बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत इंदिरा बरवनिया जंगल में अवैध कोयला खद्दान के विरुद्ध वन विभाग हजारीबाग सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार व बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व तथा बड़कागांव पुलिस के द्वारा संयुक्त करवाई किया गया,जिसमें 8 अवैध कोयला खद्दान को डोजरिंग करके भरा गया तथा दो ट्रैक्टर (6 टन) अवैध कोयला जब्त करके बड़कागांव वन कार्यालय लाया गया।खबर लिखे जाने तक अवैध कोयला खद्दान माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा मामला दर्ज करने कि प्रक्रिया जारी था।
बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह ने कहा कि अवैध कोयला खदान संचालित करने वाले माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा निरंतर करवाई किया जा रहा है और आगे भी करवाई किया जाएगा। श्री सिंह ने आगे कहा कि जंगल को नुकसान तथा अवैध कोयला खद्दान माफियाओं के विरुद्ध चिन्हित करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। करवाई में मुख्य रूप से बड़कागांव वनपाल संतु कुमार, वनरक्षी केशव महतो,अजय कुमार यादव, नजीर हुसैन, संजय कुमार यादव,मृणाल भास्कर, अमर कुमार साहू, तथा हजारीबाग सदर वनपाल व वनरक्षी इत्यादि लोग शामिल थे।





