वरुण जालान बने राष्ट्रीय अमृतधारा के संयोजक
आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 15जुलाई से
वरीय संवाददाता ,रांची। राष्ट्रीय अमृतधारा के अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष वरुण जालान को राष्ट्रीय अमृतधारा संयोजक नियुक्त किया है। इसके लिए वरुण जालान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ एवं प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जो राष्ट्रीय दायित्व दिया है, उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
वरुण जालान ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच 802 शाखाओं में 44000 युवाओं की संस्था है। इसमें तकरीबन 2500 अमृतधारा कार्यरत है। इस आलोक में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 15 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 9:30 बजे ज्योति संगम लेन अपर बाजार में पांचवां स्थाई अमृतधारा का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, विशिष्ट अतिथि संजय सेठ, सांसद रांची, संजीव विजयवर्गीय, पूर्व उप महापौर, वरुण जालान, राष्ट्रीय अमृतधारा प्रभारी एवं ज्योति संगम लेन के सभी पदाधिकारी गण के कर कमलों द्वारा अमृतधारा उद्घाटन किया जाएगा।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस सप्ताह 15 जुलाई से 22 जुलाई तक के अवसर पर रांची शाखा द्वारा आठ दिवसीय कार्यक्रम किया जाएगा। 15 जुलाई को स्थाई अमृतधारा का उद्घाटन, 16 जुलाई को वृक्षारोपण, 17 जुलाई को रक्तदान शिविर, 18 जुलाई को कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान, 19 जुलाई को गौ सेवा, 20 जुलाई को अंगदान देहदान पर सिग्नेचर कैंप, 21 जुलाई को खेलकूद कार्यक्रम, 22 जुलाई को चिकित्सा शिविर कैंप लगाया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में किया जाएगा। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के रतन बगड़िया ने दी।





