प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ विवेक किशोर की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी,जिसमें बीडीओ ने सभी कर्मियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मनरेगा के पांच नये योजनाओं से प्रत्येक गांव को आच्छादित करने का निर्देश दिया।पोटो हो खेल मैदान का कार्य जल्द पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही बचे 115 गांव में अविलंब सिद्धो कान्हू क्लब गठन का निर्देश दिया। लंबित प्रधानमंत्री आवास को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने वाइसअप पर आवेदन कर छुट्टी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही संबंधित पर्यवेक्षक के माध्यम से छुट्टी का आवेदन करने का निर्देश दिया।
मौके पर विकास मिश्रा,बीपीआरओ अशोक कुमार गुप्ता, मनरेगा बीपीओ सीताराम मुर्मू, गीता टुडू, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरेन्द्र यादव, एई गुंजन राज, जेई विष्णु राज, पवन कुमार, रंजन हेम्ब्रम सहित सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।





