पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड के प्लस टू हाईस्कूल खेल मैदान में हर साल की भांति इस साल भी रावण पुतला दहन समिति द्वारा 71 फीट रावण का पुतला बनाया जा रहा है,जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। 71 फीट के इस रावण के पुतले का निर्माण स्थानीय कारीगरों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर रावण दहन समारोह न केवल भक्तों के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि एक सामुदायिक उत्सव भी है, जो बड़कागांव के लोगों को इकठ्ठा करता है।
इसको लेकर अध्यक्ष शिव शंकर मेहता और सचिव विकास राज ने संयुक्त रूप से कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्लस टू हाईस्कूल खेल मैदान में विजयदशमी के शुभ अवसर पर रावण दहन के साथ-साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
रावण पुतला निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वालों में निदेशक सतनारायण महतो उर्फ बड़का बाबू,दिलीप टूरी, बिशन तुरी,दशरथ तुरी,विजय तुरी,रावण पुतला दहन समिति के अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता,सचिव विकास राज, कोषाध्यक्ष सत्यजीत विद्या अलंकार,उपाध्यक्ष रितेश कुमार, उदय मेहता,ऋषभ जायसवाल,सुमित कुमार,उपसचिव अनिल कुमार,शत्रुघन कुमार,संदीप सिंह,उपकोषाध्यक्ष कमलेश कुमार,संयोजक अवध किशोर कुमार,सहसंयोजक रविंद्र लाल,राकेश मेहता,कुलेश्वर कुमार,पिंटू कुमार,मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा,राज किशोर सोनी,मनोरंजन मंत्री निखिल सहित अन्य लोग रावण का पुतला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।





