पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के नयाटांड़ पंचायत भवन से लेकर गंगादोहर तक की पथ का निर्माण यथाशीघ्र शुरू होगा और इस संबंध विधायक अंबा प्रसाद की पहल एवं अनुशंसा पर डीएमएफटी से स्वीकृति प्रदान हो गई हैं। उक्त सड़क के निर्माण के लिए विधायक की पहल एवं अनुशंसा पर लगभग दो करोड़ 55 लाख की लागत आएगी।
इस संदर्भ में अंबा प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सड़क निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई है।बहुत जल्द टेंडर प्रक्रिया का निस्तारण कर सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
विगत दिनों विधायक अंबा प्रसाद ने गंगादोहर समेत कई सड़कों के निर्माण को लेकर डीएमएफटी मद से योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उपायुक्त हजारीबाग को पत्र भेजकर विधायक ने सड़क की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए बताया था कि उक्त सड़क काफी जर्जर है एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं,जिससे दुर्घटना होती है और लोग घायल हो जाते हैं इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण कराया जाए।
सड़क निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित होने पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम ,प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सुरेश महतो, अजीत महतो , संजय साव, श्याम भार्गव, त्रिलोकी साव, सुरेश चौधरी, जमाल सगीर समेत कई लोगों ने हर्ष जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।





