प्रतिनिधि,बड़कागांव।विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सिरमा पंचायत के ग्राम छवनिया में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने उक्त ग्राम में विगत दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना विधायक अंबा प्रसाद को दूरभाष के माध्यम से दिया,जिसके बाद विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली संकट से लोगों को हो रही परेशानी एवं बच्चों को पठन-पाठन में हो रहे दिक्कतों का सामना पर तुरंत संज्ञान लिया और शनिवार को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए विधायक अंबा प्रसाद का आभार व्यक्त किया।विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी बिजली की समस्या होती है तो सीधे बिना किसी संकोच के बताएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके।
ट्रांसफार्मर मिल जाने की खुशी में प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सदर मोहम्मद अमानत अली, सेक्रेटरी मोहम्मद निजाम,मोहम्मद हुसैन,मोहम्मद नजीर, मोहम्मद तोहिद, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद मुनाजिर ने आभार व्यक्त किया।





