प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव मुख्य चौक 200 केबीए ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई थी,जिसको लेकर चौक के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद को सूचना दी।उन्होंने तुरंत गाड़ी भिजवा कर जला ट्रांसफार्मर हजारीबाग बिजली विभाग को सौंपा 200 केबीए का नया ट्रांसफार्मर मंगवाया,जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक के भाई अंकित राज उर्फ सुमित ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित कोई भी समस्या हो तुरंत ग्रामीण हमें जानकारी दें।उसका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
मौके पर अंकित राज उर्फ सुमित, उप प्रमुख वचन देव कुमार, गीरेंद्र मेहता, पंकज गुप्ता, आजसू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, रोहित सिंह, दीपक गुप्ता, अभिषेक कुमार, रवि जायसवाल, गौतम वर्मा, लेखराज जायसवाल, रौशन गुप्ता,पंकज खंडेलवाल भोला विश्वकर्मा, सहित और ग्रामीण मौजूद थे।





