प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड स्वयंसेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर स्वयंसेवकों ने बड़कागांव विधानसभा विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा मानसून सत्र में सदन में मुद्दा को उठाने के लिए स्वयंसेवक संघ के लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। संघ के लोगों ने हजारीबाग हुरहुरू आवास में विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कराने का अपील किया है,जिसे देखते हुए विधायक ने लोगों को जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से श्याम भार्गव , सरोज कुमार, रविंद्र कुमार, संतोष कुमार, गीता देवी, उमा देवी , नूतन ,प्रियंका कुमारी, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार ,अनिल कुमार, नारायण महतो, राजेंद्र महतो, राजू विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, नितेश कुमार, भुनेश्वर महतो, राजेश साहू, शंकर कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।





