पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में राज्य योजना के अंतर्गत बिरसा हरित फसल विस्तार योजना के तहत शुक्रवार को विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों के बीच गेहूं,मसूर और सरसों बीज का वितरण किया।





विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के किसान बड़े ही मेहनतकश व परिश्रमी हैं।सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को शत प्रतिशत लाभुको लाभ मिले इसके लिए सभी पदाधिकारी को टीमवर्क में काम करने की जरूरत है।





इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में राज्य योजना के अंतर्गत 10 हेक्टेयर भूमि के लिए 10 क्विंटल गेहूं, 25 हैकटेयर भूमि के लिए चार क्विंटल मसूर, 30 हेक्टेयर भूमि के लिए डेढ़ क्विंटल सरसों का बीज सैकड़ों किसानों के बीज वितरण करने की योजना है।





बीज वितरण समारोह में प्रमुखफुलवा देवी,बीडीओ जितेंद्र मंडल, सीओ मनोज कुमार, उपप्रमुखवचन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, सोहनलाल मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।