प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार शनिवार को हंटरगंज पीएलवी सरयू यादव ने प्रखंड के उरैली पंचायत के पंडरी गांव में मन का मिलन पखवाड़ा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया ।इस दौरान उन्होंने पंडरी कला गांव में टीबी रोग से प्रभावित लोगों से मुलाकात किया तथा टीबी रोग से मृत के परिजनों से मुलाकात कर उनके समस्या और समाधान के लिए बातचीत किया।
पीएलवी सरयू यादव ने सरकार के द्वारा हर संभव सहायता दिलाने की बात कही। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि राजस्थान के मोतीलैन मानकपुर चूना भट्ठा में मृतक काम करता था,जिसके कारण लोग बीमार पड़ते गए और मौत के मुंह में धीरे-धीरे समाते चले गए। अभी भी 19 लोगों की स्थिति खराब है। सभी लोग अनुसूचित जाति (भुइयां जाति) से है।गरीबी के कारण समुचित इलाज नहीं करा पाए हैं।
सरयू यादव ने सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज होने की बात बताया,जिसके बाद मृतक के आश्रितों को विधवा पेंशन के लिए मृत्यु प्रमाण एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बताया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आर पी शर्मा से बातचीत कर जल्द शिविर लगाने की मांग की है।





