प्रतिनिधि, हजारीबाग।गुरुवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सभागार में डॉ. शिव कुमार मेहता की पुस्तक दूधनाथ सिंह का आलोचनात्मक साहित्य एवं डॉ साकेत कुमार पाठक की पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल का साहित्यिक वैशिष्ट्य का विमोचन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में सपन्न हुई।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. विरेन्द्र कु. सिंह ( एसोसिएट प्रो हिंदी विभाग एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज ) ने पुस्तकों से संबंधित बातों पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार दुबे तथा वक्ता मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगित ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजू राम के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग के डॉ. केके गुप्ता, डॉ. विनोद रंजन, अमित सिंह, विजय कुजूर, डॉ जय प्रकाश रविदास, डॉ सरिता सिंह, डॉ एस जेड हक , डॉ विनय कुमार बैठा, नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय से प्रो ( डॉ ) प्रमोद, सरोज रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस विभाग के सभी शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर हिन्दी के विद्यार्थी उपस्थित थे।





