पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हज़ारीबाग।विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुकल्याण मोइत्रा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागीय शिक्षण डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर मार्ग्रेट लकड़ा, डॉक्टर प्रमोद कुमार और डॉक्टर अजय बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय, विभाग और राजनीति विज्ञान विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में से अनन्या शर्मा,विधि कुमारी,श्रवण कुमार और शगुफ्ता ने अपने-अपने संबोधन में विभाग की परंपराओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों को दिया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में तृप्ति और मनीषा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इनके अलावा प्रियंका कुमारी और हिना कौसर ने भी गीत गाए,रोहित कुमार ने चुटकुला सुना कर सबको हंसाया। वहीं पिंटू कुमार ने अर्थपूर्ण शायरी प्रस्तुत किया, नैना कुमारी ने अपने जीवन के सफर को सबके साथ साझा किया।इस अवसर पर प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसका संचालन सुहानी कुमारी ने किया।विद्यार्थी रोहित कुमार को श्री और नैना कुमारी को सुश्री राजनीति विज्ञान के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम का संचालन निशु कुमारी और आंचल सिंह ने रोचक अंदाज में किया।विद्यार्थी वीरेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।विभाग के शोधार्थी और दोनों समसत्र के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।





