पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बासुकीनाथ।बाबा बासुकीनाथ मंदिर में रविवार को पूजा अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न करने को लेकर देश विदेश से आये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सभी श्रद्धालुओं ने बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के बीच बाबा फौजदारी के दरबार में गर्भगृह में स्पर्श पूजा कर अपने परिजनों के सुख शांति और आरोग्यता का आशीर्वाद मांगा ।
रविवार सुबह चार बाजे मंदिर और गर्भगृह की साफ सफाई के बाद मंदिर खुलने का देर से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया।उसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिदिन होने वाले सरकारी पूजा संपन्न हुई।उसके बाद मंदिर का गेट श्रध्दालुओं के लिए खोल दिया गया।शाम चार बजे तक बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा कर अपने अपने परिजनों के सुख समृद्धि और कुशलता का आशीर्वाद मांगा ।
रविवार को बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ को सहजता पूर्वक पूजा अर्चना करने को लेकर बासुकीनाथ मंदिर के प्रभारी सह जरमुंडी के बीड़ीओ कुंदन भगत और जरमुंडी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल मंदिर की व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे,जिससे श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में कोई परेशानी नहीं हुई।





