पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।शनिवार को सोनबरसा स्थित नर्सिरी बगान में विस्थापित प्रभावित कामगार संघर्ष समिति सोनबरसा के तत्वाधान में बैठक की गई।बैठक में मुख्य अथिति बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो उपस्थित होकर मजदूरों की बातों को विस्तार से सुनते हुए इस पर कम्पनी प्रबंधन से बात कर हल निकालने का भरोसा दिया।





विधायक रोशनलाल चौधरी ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आपके हर कदम के साथ हूं,आपकी मांगे जायज है,इस पर ईमानदारी से पहल कर संबंधित विभाग से अविलंब उचित कदम उठाने के लिए वार्ता कर आगे की कार्रवाई के लिए मांग रखूंगा। विधायक ने कहा कि कोल कम्पनियों द्वारा मजदूरों पर शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा।मैं आप सभी का आवाज बन कर हमेशा आपके उचित मांगों पर मुखर रहूंगा।





इस बैठक में निर्णय हुआ की मांगों पर कंपनी प्रबंधन जल्द विचार नही करती है तो आंदोलन कर हड़ताल किया जाएगा, जिसकी जवाबदेही कंपनी प्रबंधन पर होगा।